Vastu Tips: पति पत्नी के बीच रोज हो रहे हैं झगड़े तो हो सकता हैं एक यह भी कारण
- byShiv
- 08 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की जब भी घर का निर्माण होता हैं तो वास्तु देखकर होता है। घर के बेडरूम से लेकर शौचालय, मुख्य द्वार तक कई चीजों का ध्यान रखा जाता है। ऐसे में आज हम घर के बेडरूम की बात कर रहे है। जब शौचालय का दरवाजा सीधे बेड के सामने होता है, तो उससे निकलने वाली निगेटिव एनर्जी सीधे आपकी नींद को प्रभावित करती हैं। इतना ही नहीं, यह छोटा सा वास्तु दोष पति-पत्नी के वैवाहिक संबंधों में अनावश्यक अशांति और कड़वाहट भी पैदा कर सकता है।
कैसे हो निगेटिव एनर्जी खत्म
अगर आप अपने घर का डिजाइन नहीं बदल सकते या बाथरूम की दीवार नहीं तोड़ सकते, तो भी नगेटिव एनर्जी को अंदर आने से रोकने के कुछ आसान घरेलू उपाय कर सकते हैं।
बाथरूम का काम खत्म होने के बाद दरवाजा बंद रखने की आदत डालें। हालांकि, सिर्फ दरवाजा बंद रखना ही काफी नहीं है, वास्तु के जानकार सलाह देते हैं कि दरवाजे पर गहरे रंग का मोटा पर्दा लगाएं।
एक कांच के बर्तन में थोड़ा सा समुद्री नमक भरकर बाथरूम के एक कोने में रख दें। नमक वातावरण से विषाक्त नमी और नकारात्मक ऊर्जा को सोखने में सक्षम होता है।
बाथरूम के दरवाजे के ठीक बाहर एक छोटा सा दर्पण लगाएं। इससे घर की निगेटिव एनर्जी बेडरूम की ओर जाना चाहती है, वह प्रतिबिंबित होकर वापस बाथरूम में ही लौट जाएगी।
pc- aaj tak






