Vastu Tips: घर में भूलकर भी नहीं रखें आप ये चीजें, बढ़ा देगी आपकी परेशानी

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। लेकिन वो तब ही उपयोगी हैं जब आप नियमों के अनुसार चलते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको घर में रखने से आपको दरिद्रता और दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।  

घर में न रखें अंगूठी और नग
आपको कभी भी अपने घर में इस्तेमाल न होने वाली अंगूठी नहीं रखनी चाहिए। इसके साथ ही नग जो इस्तेमाल में न हो उसे भी घर में नहीं रखना चाहिए।  इन चीजों को घर में रखने से नकारात्मकता आ सकती है। 

घर में मकड़ी का जाल
कई लोगों के घर में आपने देखा होगा कि मकड़ी के जाले लगे होते हैं। वास्तु के अनुसार यह बेहद अशुभ संकेत है। घर में मकड़ी के जाल होने से दुर्भाग्य और दरिद्रता का घर में वास हो जाता है।

घर में कांटेदार पौधे 
आपके कभी भी घर में कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए खासकर घर के अंदर। कांटेदार पौधे आपकी मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं और साथ ही आपको जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

pc- aurorealty.com