Vastu Tips: अलमारी पर रखा ये सामाना आपको कर देगा हर तरह से परेशान, आज ही कर दें...

इंटरनेट डेस्क। वास्तु में हमारे घर में रखी कई चीजों को लेकर बताया गया है। कभी कभार कुछ गलतियों के कारण कुछ ऐसा हो जाता हैं की हमे नुकसान उठाना पड़ता है। आपने देखा होगा की कई बार आपको भारीपन, तनाव या करियर में रुकावट महसूस होती है? कभी अपनी अलमारी के ऊपर नज़र डालिए, जिसे हम स्पेस मैनेजमेंट समझकर फालतू सामान अलमारी पर लाद देते हैं, वह असल में नकारात्मक ऊर्जा और राहु-केतु को न्योता देना है। तो जानते हैं क्या करें।

मानसिक तनाव कम करें
अलमारी के ऊपर रखा भारी और फैला हुआ सामान सीधे आपके सबकॉन्शियस माइंड पर दबाव डालता है। वास्तु के अनुसार, जो लोग अलमारी पर बोझ रखते हैं, उनके घर के मुखिया को अक्सर सिरदर्द, अकारण डर और मानसिक थकान महसूस होती है।

राहु-केतु का नकारात्मक प्रभाव
अलमारी के ऊपर जमी धूल, मकड़ी के जाले और खाली डिब्बे राहु-केतु की नकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय कर देते हैं।  इसका परिणाम घर में बेवजह क्लेश, बच्चों का पढ़ाई में मन न लगना और बनते हुए कामों के बिगड़ जाने के रूप में सामने आता है।

pc- jagran