Vastu tips: आप भी कर दें ये दो छोटे से उपाय, बच्चों का पढ़ाई में लगना शुरू हो जाएगा मन

इंटरनेट डेस्क। वास्तु नियम हर जगह लागू होते हैं और आप अगर वास्तु के अनुसार चलते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है। आप अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कोशिश करते है। लेकिन कई बार उनका मन नहीं लगता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताएंगे जिससे बच्चों का पढ़ाई में मन लगना शुरू हो जाएगा। 

कमरे की दिशा का ध्यान रखें
आप आपने बच्चों का कमरा पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में बना लें। ऐसा वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ होता है। इन दोनों दिशाओं में बच्चों का कमरा होने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है। 

इस दिशा में हो खिड़की
बच्चों के कमरे की खिडक़ी पूर्व या उत्तर दिशा में रखनी चाहिए। इससे सूर्य का प्रकाश कमरे में प्रवेश कर सकेगा। वहीं बच्चे स्टडी टेबल और किताबें आदि बच्चों के कमरे के उत्तर-पूर्व कोने में लगानी चाहिए। ऐसा होने उनका पढ़ाई में अच्छे से मन लगेगा।

pc- herzindagi.com