Video: पटरियों पर बैठकर रोमांस कर रहा था कपल , तभी चल पड़ी रेल और फिर जो हुआ... देखें वायरल वीडियो

PC: jansatta

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हे देख कर ही हमारे होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है, जिसमें एक कपल रेलवे ट्रैक पर बैठकर रोमांस कर रहा था। लेकिन दोनों ने ये सोचा नहीं होगा कि उनका ये कारनामा उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता था।

पटरियों पर बैठकर रोमांस कर रहा कपल 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस पटरी पर पल बैठा है वहां ट्रेन रुकी हुई है। दोनों एक-दूसरे से बात कर रहे हैं और पूरी तरह दुनिया से बेखबर दिखाई दे रहे हैं।

शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया वीडियो

कुछ ही सेकंड बाद ट्रेन चलने लगी और कपल घबरा गया।  पल भर के लिए दोनों की हालत देखने लायक हो जाती है।  घबराहट में दोनों जल्दी-जल्दी उठते हैं और ट्रैक से किनारे भागते हैं। ट्रेन उनके उठने के कुछ ही सेकंड बाद वहां से निकल जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो –

लोगों ने कपल को जमकर फटकार लगाई है।  एक यूजर ने टिप्पणी की – “प्यार अपनी जगह, जान अपनी जगह… पटरियां पिकनिक स्पॉट नहीं होतीं।” दूसरे यूजर ने लिखा – “जिंदगी मिली है एक बार, इसका ख्याल रखें।”