Video: कचरा बीनने वाली लड़कियों से अभद्र हरकत कर रहा था शाहरुख कुरैशी , पुलिस ने लगाई ऐसी क्लास, वीडियो वायरल

pc: dnp india

सोशल मीडिया पर हाल ही में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। इस वीडियो में एक सिरफिरा युवक खुलेआम सड़क पर कचरा बीनने वाली लड़कियों को परेशान करता और उनपर फब्तियां कसता हुआ नजर आ रहा है। कैमरे पर मनचले की यह बेखौफ हरकत देखकर लोग गुस्से से उबल पड़े और सोशल मीडिया पर अपनी कड़ी नाराजगी जताने लगे।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
वायरल वीडियो में आरोपी युवक की पहचान शाहरुख कुरैशी के रूप में हुई है, जो राह चलती लड़कियों को तंग कर रहा था और गाना गाते हुए उन्हें परेशान कर रहा था। हालांकि लड़कियों ने उसका विरोध भी किया, लेकिन इसके बावजूद उसकी शर्मनाक हरकतें जारी रहीं।

वीडियो सामने आने के बाद एक्स (ट्विटर) पर यूजर्स ने बुलंदशहर पुलिस को टैग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि इस तरह की मानसिकता वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होना बेहद जरूरी है, ताकि प्रदेश की महिलाएं और बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

पुलिस का त्वरित एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि "उपरोक्त प्रकरण के संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"

इस तरह की घटनाएं समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर एक बड़ा सवालिया निशान लगाती हैं, लेकिन पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से साफ है कि बेटियों को परेशान करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।