Video Viral: 4 लड़कियों ने मेट्रो में किया ऐसा कांड, यात्रियों को दी भद्दी गालियां और किए गंदे इशारे, वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर दिल्ली दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो हमेशा चर्चाओं में बनी रहती है। यह अपने सफर के लिए नहीं, बल्कि विवादों की वजह से भी चर्चा में है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला कोच के अंदर 4 नाबालिग लड़कियों की हरकतों ने सभी को चौंका दिया है।

जाने क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह घटना 23 मार्च की शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है। एक महिला यात्री श्रुति शर्मा ने बताया कि वह हौज खास मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में चढ़ीं। कोच में पहले से मौजूद 4 नाबालिग लड़कियां फर्श पर बैठकर शोर-शराबा और गाली-गलौज कर रही थीं। शुरुआत में लोगों ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन धीरे-धीरे उनका व्यवहार और भी खराब होता गया। लड़कियों ने कोच में बैठी अन्य महिलाओं पर कमेंट करना शुरू कर दिया और उन्हें अपमानजनक नामों से बुलाने लगीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन लड़कियों ने एक महिला के कपड़ों और लुक्स पर टिप्पणी की। लड़कियों ने गाली गलोज और भद्दे इशारे भी किए।

यात्रियों ने क्या कहा
जानकारी के अनुसार यात्रियों ने कहा कि यह घटना उन्हें अंदर तक हिला गई। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की भाषा और व्यवहार बेहद चिंताजनक है। 

pc- R bharat