Video viral: नदी में नहाने गई महिला को मुंह में दबा अपने साथ ले गया मगरमच्छ, खौफनाक वीडियो देख...

इंटरनेट डेस्क। ओडिसा के जाजपुर जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार. यहां नदी में नहाने गई एक महिला अचानक लापता हो गयी, बाद में पता चला कि महिला को मगरमच्छ ने अपना शिकार लिया और उसे अपने साथ नदी में खींचकर ले गया। घटना कांतिया गांव की बताई जा रही है और और उसकी पहचान सौदामिनी महाला के रूप में हुई है। 

क्या हुआ था
बिंझारपुर पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये हादसा उस समय हुआ, जब महिला नदी में नहाने गई थी, तभी अचानक मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया और खींचकर अपने साथ ले गया, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मगरमच्छ महिला को अपना शिकार बनाता हुआ नज़र आ रहा है। 

नदी में नहाने गई थी महिला 
खबरों के अनुसार पुलिस अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांतिया गांव निवासी एक महिला सोमवार शाम करीब 4 बजे नदी में नहाने गई थी, तभी एक मगरमच्छ ने अचानक उसपर हमला कर दिया और महिला को नदी में खींच लिया, मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो महिला को बचाने में नाकाम रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

pc-theindiadaily.com