Video viral: शादी में स्टेज पर आशीर्वाद देने पहुंचे बीजेपी के नेता, तभी टूटा स्टेज और दूल्ला, दुल्हन समेत जा गिरे सभी...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने भी देखा होगी की कई वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो में कई बार ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं तो जो आपको हंसने पर मजबूर कर देती है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया हैं यूपी के बलिया से। जहां बीजेपी नेता दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे और उनका स्टेज ही टूट गया जिससे सभी लोग बुरी तरह गिरते नज़र आए।

वीडियो हो गया वाायरल
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला मैदान में बीते बुधवार को एक शादी का फंक्शन था। इसमें दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए बीजेपी जिलाअध्यक्ष, पूर्व सांसद और विधायक प्रतिनिधि समेत तमाम नेता शामिल हुए थे, सभी एक साथ दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर चढ़े और तभी स्टेज भरभराकर गिर पड़ा। जिससे दूल्हा-दुल्हन समेत सभी लोग स्टेज से नीचे गिर गए।

आशीर्वाद देने के लिए चढ़े थे
दरअसल, बुधवार को बलिया के रामलीला मैदान में बीजेपी नेता अभिषेक सिंह इंजीनियर के भाई का रिसेप्शन था। इस रिसेप्शन में बीजेपी के तमाम नेताओं को निमंत्रण दिया गया था। वर-वधु स्टेज पर बैठे हुए थे, इसी बीच स्टेज पर बीजेपी के नेता आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर चढ़ गए। वीडियो में देख सकते हैं कि इस दौरान बीजेपी नेता अभिषेक सिंह इंजीनियर के भाई ने सभी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया, इसके बाद सभी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए उनके पास जाकर पीछे जैसे ही खड़े हुए और तभी स्टेज टूट गया और सभी एकसाथ गिर पड़े।

pc- ndtv