Video viral: शादी कांस्टेबल से और प्रेम वकील साहब से, पति ने पकड़ा रंगे हाथों तो शुरू हुआ हाइवोलटेज ड्रामा, देखें वीडियो

इंटरनेट डेस्क। आज कल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। एक ऐसा ही वीडियो और सामने आया हैं जिसमें एक कांस्टेबल अपनी पत्नी को किसी और के साथ रंगे हाथों पकड़ लेता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स मजे ले रहे हैं। पकड़े जाने के बाद जिस तरह से महिला अपना बचाव करती नजर आई, उसे जानने के बाद शायद आप भी चौंक जाएं।

क्या था मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस गेट खुलवा रही है। उसकी पत्नी शॉर्ट्स और टॉप में नजर आती है। इस दौरान पुलिसकर्मी वीडियो भी बना रहा है। जब महिला से पूछा जाता है कि यह कौन है तो वह कहती है कि हमारा चचेरा भाई है, तो पुलिस का जवाब होता है कि चचेरा भाई है तो दिन-रात दिल्ली आता-जाता रहता है। वहीं पुलिस के साथ में आया कांस्टेबल पति भी कहता है यह मेरी पत्नी है, मैंने शादी की है इनसे। शादी मैंने की ओर तुम आते हो। वायरल वीडियो में महिला से सवाल पूछे जाने पर वह हंसती दिख रही है। 

कमेंट कर रहे यूजर
जिस तरह से महिला अपने साथ के शख्स को कजिन बताकर उसका बचाव कर रही थी, उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मजे ले रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो में महिला कांस्टेबल से कहती नजर आ रही है कि ”हमारी शादी 2020 में हुई थी और तब से तलाक का केस चल रहा है। वहीं कांस्टेबल उस महिला के कथित प्रेमी से कहता नजर आ रहा है कि तुम्हारी वजह से हम झगड़ते हैं और परेशान रहते हैं। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, ”आपने पुलिस के डर से कजिन बना लिया, वाह दीदी वाह।” हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है अभी साफ नहीं हो पाया है।

pc- inkhabar