Video viral: दिल पर चलाई छुरियां गाना सुनते ही भाग खड़े हुए लंगूर, जाने ऐसा क्या हुआ, वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 28 Aug, 2025
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। ऐसे में एक वीडियो और सामने आया हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। जी हां आपने बंदर और लंगूरों को आमतौर पर किसी को नुकसान करते हुए या इस छत से उस छत कूदते हुए ही देखा होगा। लेकिन आज हम जिस वीडियो के बारे में बता रहे हैं उसमें दिखता है कि लंगूर एक ट्रेंडिंग गाने को सुनकर भाग रहे हैं।
कैसे हुआ था वायरल?
आपको याद होगा कुछ दिन पहले राजू कलाकार के नाम से फेमस एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था। यह अपने अंदाज में सोनू निगम का गाना दिल पे चलाई छुरियां गा रहा था। उनकी आवाज और कला ने उनको फेमस कर दिया। इसी के साथ ये गाना इतना ट्रेंड में चला कि लोग इससे बोर हो गए। अब सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स राजू कलाकार के अंदाज में गाना गाता है, तो वहां बैठे सारे लंगूर भाग जाते हैं।
भागे लंगूर?
वायरल हो रही वीडियो में दिखता है कि एक शख्स मैदान के बड़े पत्थरों पर बैठा है और उसके आसपास बहुत सारे लंगूर भी बैठे हैं, तभी ये शख्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड में चल रहे सोंग को गाने लगता है। जैसे ही वह दिल पर चलाई छुरियां गाना गाता है, वहां मौजूद लंगूरों में अफरातफरी का माहौल बन जाता है और एक-एक कर वहां से सारे लंगूर भाग खड़े होते हैं।
pc- zee news






