Video viral: 'प्लीज होंठों पर किस...उदयपुर में विदेशी महिला यूट्यूबर के साथ शख्स की जिद...वीडियो हो गया वायरल...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो वायरल होते देखे होंगे। अब जो वीडियो हैं वो राजस्थान के उदयपुर का बताया जा रहा है। यहां में घूमने आई एक विदेशी महिला के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आय़ा। हालांकि राजस्थान खबरें इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा हैं की जब थाई-फ्रेंच मूल की एक यूट्यूबर, राजस्थान के उदयपुर में रात के समय लाइवस्ट्रीम कर रही थीं। इस दौरान एक आदमी उनके पास आया और बार-बार उनसे होंठों पर किस करने के लिए कहने लगा, जबकि महिला ने साफ मना कर दिया था।

वीडियो हो रहा वायरल
यह घटना राजस्थान के उदयपुर में एक भीड़-भाड़ वाली सार्वजनिक जगह की बताई जा रही है। जहां यूट्यूबर जस्टकेथ रात में लाइवस्ट्रीम कर रही थीं। वीडियो में, एक आदमी उनके पास आता है और एक अजीब सी मांग करता है। वह कहता है, प्लीज, एक किस। होंठों पर एक किस। महिला तुरंत मना कर देती है और साफ कर देती है कि उसे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन, महिला के बार-बार मना करने के बावजूद, वह आदमी किस करने की जिद करता रहता है। महिला अपनी बात पर कायम रहती है, लेकिन उसके चेहरे के हाव-भाव से साफ पता चलता है कि वह इस लगातार हो रही मांग से काफी असहज महसूस कर रही है।

आ रहेे रिएक्शन
आखिरकार, बातचीत का रुख तब बदलता है जब वह आदमी किस की बजाय उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहता है। महिला उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए मान  जाती है।  इंस्टाग्राम पर इस क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, कम से कम उसने पूछा तो सही। इस वीडियो को 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने उस आदमी के बर्ताव पर सवाल उठाए हैं और पूछा है कि मना किए जाने के बाद भी वह क्यों जिद करता रहा।

pc- dailyhunt.in