Vijay Hazare Trophy: अर्जुन तेंदुलकर ने हासिल की ये खास उपलब्धि, व्हाइट-बॉल क्रिकेट करियर में किया ये कमाल

इंटरनेट डेस्क। अर्जुन तेंदुलकर एक ऐसा नाम हैं जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। लेकिन अभी वो क्रिकेट में कुछ ऐसा नहीं कर पाए जो उनके पिता ने किया है। वैसे आज कर खबर उनके करियर से जु़ड़ी हैं और खबर यह हैं कि अर्जुन तेंदुलकर ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट करियर में 50 विकेट लेने का आंकड़ा छू लिया है। 

विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान गोवा की तरफ से खेलते हुए अर्जुन ने यह उपलब्धि हासिल की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2021 में मुंबई के लिए टी20 में डेब्यू करने के बाद 41 व्हाइट-बॉल मैच में 51 विकेट लिए हैं।

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने चल रही विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान अपने करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की हैं। गोवा का प्रतिनिधित्व करते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ओडिशा के खिलाफ मैच में अपने व्हाइट-बॉल करियर में 50 विकेट पूरे किए।

pc- espncricinfo.com