Vijay Hazare Trophy: स्वास्तिक समाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में हालिस की ये खास उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। विजय हजारे ट्रॉफी में एक बाद एक चमत्कार देखने को मिल रहे है। अब  एक ऐसे अनजान खिलाड़ी ने दोहरा शतक जड़ दिया हैं जिसे कोई जानता तक नहीं है। जी हां ओडिशा के बल्लेबाज स्वास्तिक समाल ने सौराष्ट्र के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 169 गेंदों में 212 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली। 

इस पारी के दम पर उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है। वह विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाने वाले ओडिशा के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसकी इस पारी के दम पर ओडिशा ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 345 रन बनाए। हालांकि इस मैच में ओडिशा को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

समाल ने 169 गेंदों में 21 चौके और 8 छक्के की मदद से 212 रन बनाकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाया। इस पारी के साथ ही समाल विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाने वाले आठवें क्रिकेटर बन गए हैं।

pc- Getty