Vijay Hazare Trophy: एक ही दिन में टूटे सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड, वैभव और ईशान किशन को सकीबुल गनी ने छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंद में शतक जड़ एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया थ। लेकिन उन्हें पता नहीं था की उनका ये रिकॉर्ड कुछ देर बाद ही टूट जाएगा। जी हां कुछ ही घंटों में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने वैभव का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। ईशान किशन ने सिर्फ 33 गेंद में सेंचुरी ठोक कर अपनी प्रचंड फॉर्म जारी रखी।

दिलचस्प बात यह रही कि इन दोनों के नाम विजय हजारे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नहीं रहा। बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने सिर्फ 32 गेंद में सेंचुरी लगा दी। सकीबुल गनी के नाम विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

ईशान किशन की धुआंधार पारी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 27 साल के ईशान किशन ने सिर्फ 39 गेंद में 125 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 14 छक्के निकले। बिहार के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंद में 190 रन बना डाले। उनके बल्ले से 16 चौके और 15 छक्के निकले। वहीं बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने 40 गेंद में 128 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 12 छक्के लगाए।

pc- jansatta