Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी का व्रत आज, जाने पूजा विधि के साथ में शुभ मुहूर्त और पारण का समय
- byShiv
- 13 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज फाल्गुन मास की पहली एकादशी है, भगवान विष्णु को समर्पित यह एकादशी फाल्गुन कृष्ण एकादशी तिथि को रखी जाती है। हिन्दू धर्म में विजया एकादशी विशेष आध्यात्मिक महत्व रखती है। मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया यह व्रत न केवल जीवन में सफलता और सम्मान दिलाता है, बल्कि करियर, व्यापार तथा महत्वपूर्ण कार्यों में भी निश्चित सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। जानते हैं, आज के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त, मंत्र और पारण टाइमिंग क्या है?
पूजा विधि
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है, भक्त प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं और व्रत का संकल्प लेते हैं। भगवान को तुलसी दल, पीले पुष्प, धूप-दीप और पंचामृत अर्पित किया जाता है। विष्णु सहस्रनाम या व्रत कथा का पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
पूजा के शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज शुक्रवार 13 जनवरी को भगवान विष्णु की पूजा के लिए 3 मुहूर्त सबसे शुभ और उत्तम है।
अभिजित मुहूर्त - 11.58 ए एम से 12.43 पी एम तक
विजय मुहूर्त - 0.2.13 पी एम से 02.58 पी एम तक
गोधूलि मुहूर्त - 05.55 पी एम से 06.20 पी एम तक
पारण टाइमिंग
विजया एकादशी का व्रत अगले दिन, यानी शनिवार 14 फरवरी 2026 को खोला जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 7.00 बजे से 9.14 बजे तक रहेगा. वहीं, द्वादशी तिथि का समापन दोपहर 4 बजकर 1 मिनट पर होगा।
pc- aaj tak






