Vinayak Chaturthi 2026: जाने 20 या फिर 21 फरवरी को अब आ रही विनायक चतुर्थी, पूजा मुहूर्त से लेकर विधि तक जान ले सब कुछ
- byShiv
- 18 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। फाल्गुन माह में विनायक चतुर्थी आएगी और इस दिन व्रत रखा जाएगा। . इस साल फाल्गुन की ढुण्ढिराज विनायक चतुर्थी 21 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन गणेश जी की विधिवत पूजा करने वालों के समस्त विघ्न दूर होते हैं और क्लेश खत्म होते हैं। नौकरी में आ रही बाधाओं की मुक्ति के लिए विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की साधना करें।
फाल्गुन विनायक चतुर्थी 2026
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 फरवरी 2026 को दोपहर 2.38 पर शुरू होगी और अगले दिन 21 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे समाप्त होगी।
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - सुबह 11.27- दोपहर 01.00 पी एम
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - सुबह 08.56 - रात 10.16
फाल्गुन विनायक चतुर्थी की महीमा
मत्स्यपुराण में इसे मनोरथ चतुर्थी के नाम से वर्णित किया गया है। इस दिन भगवान गणेश के ढुण्ढिराज स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है, पूर्वकाल में राजा सगर ने अश्वमेध यज्ञ में, भगवान शिव ने त्रिपुरासुर से युद्ध में तथा भगवान विष्णु ने समुद्रमन्थन में निर्विघ्न सफलता की प्राप्ति हेतु इस व्रत का पालन किया था।
पूजन विधि
जल्दी उठकर नहाएं और साफ कपड़े पहनें
इसके बाद पूजा और पूरे दिन व्रत रखने का संकल्प लें
पूजन के समय श्रद्धा के अनुसार सोने, चांदी, पीतल, तांबा या मिट्टी की गणेशजी की मूर्ति स्थापित करें
दूर्वा और सिंदूर- गणेशजी को सिंदूर लगाएं और 21 दूर्वा (घास) अर्पित करें, इससे गणेशजी प्रसन्न होते हैं
भोग- लड्डू या मोदक का भोग लगाएं
मंत्र जाप- ॐ गं गणपतयै नमरू या 12 गणेश नामों का जाप करें
pc- times now






