Viral Video: ट्रेन के फर्स्ट एसी केबिन को सजाकर बना दिया सुहागरात वाला कमरा...देखकर लोगों ने.....वीडियो हो रहा वायरल...
- byShiv
- 09 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपन ट्रेन और मेट्रो के कई वीडियो वायरल होते देखे होंगे। इन वीडियो में कई ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं जो चर्चा में आ जाती है। अब एक ऐसा ही वीडियो ट्रेन का ही वायरल हो रहा है। जिसमें भारतीय रेलवे के फर्स्ट एसी केबिन को बेहद खास अंदाज में सजाया गया है। इस अनोखी सजावट को देखकर कई लोगों ने इसे मजाक में सुहागरात एक्सप्रेस का नाम दे दिया। वीडियो में ट्रेन का प्राइवेट केबिन किसी होटल के लग्जरी कमरे जैसा नजर आ रहा है, जिसे फूलों, गुब्बारों और फेयरी लाइट्स से सजाया गया है। इतना ही नहीं ये केबिन ऐसा लग रहा हैं जैसे यह किसी का हनीमून सुईट हो।
क्या हैं वीडियो में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ये सजावट महाराष्ट्र के जालना स्थित एक इवेंट डेकोरेशन सर्विस की तरफ की गई। दावा किया गया कि चेन्नई जाने वाली ट्रेन के एक फर्स्ट एसी केबिन को यात्रियों की विशेष मांग पर स्टेशन पर ही सजाया गया था। हालांकि राजस्थान खबरें इसकी पुष्टि नहीं करता है।
कैसे सजाया गया पूरा केबिन?
वीडियो में ट्रेन के सामान्य कॉरिडोर से गुजरते हुए कैमरा एक विशेष कूपे तक पहुंचता है। वहां एंट्री गेट पर दिल के आकार वाली सजावट और मोतियों की झालर दिखाई दिए। अंदर जाते ही लाल और सफेद गुब्बारों से सजी छत, गुलाब की पंखुड़ियों से ढका फर्श और रंग-बिरंगे फूलों से सजा पूरा केबिन नजर आता है। लोअर बर्थ पर सफेद चादर बिछी है, जिसके बीचों-बीच फूलों की पंखुड़ियों से दिल का डिजाइन बनाया गया है। ऊपरी बर्थ पर आई लव यू की सजावट और चारों ओर फेयरी लाइट्स इस पूरे माहौल को और खास बना रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
pc- punjabkesari.in






