Viral Video: शादी में दूल्हे ने पहनी 500 रुपये के नोटों से बनी 100 फीट लंबी माला, वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 25 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा की कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। अब एक ऐसा वीडियो आया हैं जिसे देखकर आपकी आंखे खुली रह जाएगी। जी हां सोशल मीडिया पर वायरल हुए 20 सेकंड के एक वीडियो में राजस्थान के डीग में एक दूल्हा 100 फीट लंबी माला पहनने के लिए सीढ़ी चढ़ता हुआ दिख रहा है। कहा जा रहा है कि यह माला 500 रूपये के नोटों से बनी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह शादी की रस्मों का हिस्सा है।
500 रुपए के हैं नोट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो माला 500 रुपये के नोटों से बनी बताई जा रही है। नीचे जीप समेत खड़ी गाड़ियां दिख रही हैं, जो इस माला के साइज़ को दिखाती हैं। बताया जा रहा है कि माला 500 रुपये और 100 रुपये के नोटों से बनी है। डीग के पुलिस सुपरिटेंडेंट शरण गोपीनाथ कांबले ने घटना की पुष्टि की और कहा कि माला किराए पर ली गई थी और इस मामले में अब तक कोई गैर-कानूनी बात नहीं मिली है।
यह घटना मेवात इलाके के जुरहरा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले बामनवाड़ी गांव की है, जहां 19 अप्रैल को एक शादी का फंक्शन हुआ था। फंक्शन के दौरान दो दूल्हे, रुकनुद्दीन मेव और उनके भतीजे अंसार मेव को माला पहने देखा गया। गांव के सरपंच अब्दुल मजीद ने कहा कि माला लोकल ट्रेडिशन का हिस्सा थी और इस मौके के लिए अरेंज की गई थी। उन्होंने कहा, जो लोग ऐसी मालाएं किराए पर देते हैं, वे उन्हें फंक्शन के दौरान दिखाने के लिए यहां लाए थे।
pc- rochakkhabare.com






