Video Viral: स्टंट के चक्कर में चली गई जान....डीजे गाड़ी को लहरा रहे थे सांप की तरह...फिर हुआ कुछ ऐसा की आ गई मौत...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 04 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो वायरल होते देखे होंगे, इन वीडियो में बाइक और कार के खतरनाक स्टंट वाले वीडियो सामने आते रहते है। जिसमें लोग गाड़ियों पर या गाड़ियों से अलग-अलग करतब करते दिखाई देते हैं। लेकिन हाल ही में राजस्थान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल वीडियो में एक डीजे गाड़ी सड़क पर लहराते हुए दिखाई देती है, थोड़ी देर बाद अचानक गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने पर वह बेकाबू हो जाती है और पलट जाती है।
एक व्यक्ति की चली गई जान
वायरल वीडियो में पहले तो डीजे गाड़ी में गाने बजते हुए दिखाई देते हैं और गाड़ी भी सड़क पर सांप की तरह स्टंट करते हुए दिखाई देती है, लेकिन बाद में अचानक कब यह स्टंट एक व्यक्ति के मौत की वजह बन जाता है पता ही नहीं चलता। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बंटी प्रजापति नाम के एक युवक की मुत्यु भी हो गई है।
स्टंट की वजह से हुई मौत
वीडियो देख लोगों का कहना है कि यह हादसा नहीं होता अगर गाड़ी को इस प्रकार से चलाया नहीं जाता, ऐसे हादसे केवल लोगों की गलती की वजह से ही होते है। ज्यादा हीरो बनने की कोशिश यमराज के दर्शन करवा देती हैं।
pc- abp news






