Video viral: टीचर ने बच्चे से पूछा स्कूल ड्रेस की पैंट क्यों नहीं पहनी? जवाब सुन आपकी आंखों से भी बहने लगेंगे आंसू
- byShiv
- 18 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो सामने आते ही रहते हैं, लेकिन अभी जो एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा हैं वो आपको भी भावुक कर देने वाला है। वायरल क्लिप में दिखाया गया है कि एक सरकारी स्कूल के टीचर शुभम शेरवाल अपनी क्लास के एक छात्र राज से सवाल कर कर रहे हैं कि उसने स्कूल ड्रेस की पैंट क्यों नहीं पहनी? इस पर मासूम ने जो जवाब दिया, उसने न केवल टीचर बल्कि वीडियो देखने वाले हर किसी को भावुक कर दिया।
क्या बताया बच्चे ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बच्चे ने बताया कि उसकी पैंट फट गई है और जब दादाजी की पेंशन आएगी, तब वह नई पैंट खरीदेगा। बातों ही बातों में जब टीचर को पता चला कि बच्चे के माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं, तो क्लास का माहौल गमगीन हो गया। अपनी आपबीती सुनाते हुए बच्चे की डबडबाई आंखों और
उदास चेहरे ने टीचर का दिल झकझोर दिया
फिर क्या था, उन्होंने तुरंत बच्चे को गले लगाया और उसे ढांढस बंधाया, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अकाउंट से खुद टीचर ने शेयर कर कैप्शन में लिखा, कितना दर्द है इस मासूम की आंखों में।
pc- tv9






