Viral Video: मिन्नतें करता रहा पति और पुलिस भी लगाती रही जोर, लेकिन आशिक की बाहों में लिपटी रही औरत, जानें फिर क्या हुआ?
- byvarsha
- 08 Oct, 2026
pc: dnpindiahindi
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बारे में जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर कोर्ट के बाहर महिला प्रेमी को देखकर अपना काबू खो बैठी और उसे गले लगा लिया। पति और पुलिस के सामने भी उसने अपने लवर को नहीं छोड़ा जबकि उन्होंने दोनों को छुड़ाने की बहुत कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पति और पुलिस के सामने प्रेमी को बीवी ने बाहों में जकड़ा
इस वीडियो को एक्स पर Pradeep Chaudhary नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसे कैप्शन दिया गया है- ‘बॉयफ्रेंड से चिपकी पत्नी को देख पति हुआ परेशान! पीलीभीत कोर्ट में पत्नी अपने पति के साथ आई हुई थी वहीं पर उसके अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया और उसके साथ जाने लगी।पति ने रोकने की जिद की और रोना जैसे हालात में हो गया, लेकिन पत्नी बॉयफ्रेंड से चिपक गई और उसी के साथ जाने पर अड़ी रही।’
देखें वीडियो
पति इस समय बेहद ही बेबस नजर आ रहा था और रोने जैसी सूरत थी। अपनी ही पत्नी को किसी दूसरे शख्स की बाहों में देख पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने उस से मिन्नतें की, लेकिन पत्नी अपने प्रेमी का हाथ छोड़ने को राजी नहीं थी। पति बेहद लाचार नजर आ रहा था। वहीं, पुलिस भी उसे छुड़ाने की कोशिश कर रही है।





