Video Viral: इस भाई का हैं सीधा यमराज से रिश्ता, हाई जोश में कर बैठा ऐसा कांड की अगले ही पल हो गया.....वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 30 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने कई बार देखा होगा की कुछ युवा बाइक पर स्टंट करते रहते है। लेकिन उनका ये स्टंट कब जान पर बन जाएं ये किसी को पता नहीं होता हैं। आज के युवाओं में सुपर बाइक लेकर स्टंट दिखाने का जोश हमेशा हाई रहता है, लेकिन यही जोश कब उनके लिए काल बन जाता है उन्हें खुद को ही पता नहीं चलता। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरह हो रहा है जिसमें एक सुपर बाइक से स्टंट करते हुए युवक ऐसे फिसलता है कि देखने वालों की रूह कांप जाती है।
स्टंट करना पड़ा भारी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक बाइक को हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ाता दिखाई दे रहा है। रफ्तार में दौड़ती बाइक पर पहले तो युवक का बैलेंस रहता है लेकिन जैसे ही वो बाइक को एक पहिए पर खड़ी करता है वैसे ही उसका संतुलन बिगड़ता है और वो इतनी बुरी तरह से गिरता है कि देखकर लोगों की रूह कांप जाती है।
घिसटता हुआ जाता हैं
स्टंट के दौरान गिरने से युवक घिसटता हुआ बाइक के साथ कई मीटर दूर तक जाता है। जिससे उसे चोट भी लगती है और बाइक का भी काफी नुकसान हो जाता है।
pc- abp news






