Video Viral: चालान करने वाले ही फंस गए इस बार...एक बाइक और चार चार पुलिसकर्मी वो भी बिना हेलमेट....वीडियो हो गया...

इंटरनेट डेस्क। आपने सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखे होंगे और ये वीडियो ऐसे होते हैं जो आपको हंसा दे, या फिर कुछ ज्ञान की बात बता दें, कभी कभार ये वीडियो ऐसे भी आ जाते हैं जो लोगों को फंसा भी देते है। ऐसा ही एक वीडियो बिहार से सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा भी निकाल रहे हैं। आमतौर पर सड़कों पर दोपहिया वाहन पर तीन लोगों को बैठते देख पुलिस तुरंत चालान काट देती है, लेकिन इस बार नियम तोड़ने वाले खुद पुलिसवाले ही हैं।

तोड़ा पुलिस वालों ने नियम
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक ही मोटरसाइकिल पर चार पुलिसकर्मी सवार होकर मजे से जाते दिखाई दे रहे हैं, इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक नियमों, सड़क सुरक्षा और कानून लागू करने वालों की जिम्मेदारी को लेकर इंटरनेट पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है, लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है या पुलिसवालों पर भी यह लागू होता है।

कैद कर लिया वीडियो 
एक राहगीर ने अपने वाहन से इस नजारे का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यस्त और टूटी-फूटी सड़क पर एक ही मोटरसाइकिल पर चार पुलिसकर्मी ठंस-ठंस कर बैठे हुए है। इतनी खराब और भीड़भाड़ वाली सड़क पर इस तरह सफर करना बेहद खतरनाक हो सकता था। हैरान करने वाली बात यह भी है कि मोटरसाइकिल चलाने वाले पुलिसकर्मी ने तो हेलमेट पहन रखा था, लेकिन पीछे बैठे बाकी के तीनों पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा का कोई ख्याल नहीं रखा और बिना हेलमेट के ही यात्रा कर रहे थे।

pc- abp news