Video Viral: बीच सड़क मां-बाप को रोक दो बेटों ने की डंडो से मारपीट....इस बात से थे नाराज...घटना का वीडियो हो रहा वायरल
- byShiv
- 03 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं और ये वीडियो ऐसा हैं की इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। जी हां महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर में जमीन बेचने को लेकर हुआ विवाद सड़क पर आ गया, इस वाकये का वीडियो वायरल है, आरोप है कि दो बेटों ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को गांव की सड़क पर रोककर डंडों से पीटा। हमले में 65 वर्षीय पिता और उनकी पत्नी घायल हो गए।
क्या हुआ था
पुलिस के मुताबिक, घटना 30 अगस्त की शाम की है, पीड़ितों की पहचान 65 वर्षीय तुकाराम किसान राउत और उनकी पत्नी अंजना के रूप में हुई है, आरोपियों की पहचान उनके बेटों संजय राउत और राजेंद्र राउत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय तुकाराम और उनकी पत्नी अंजना शाम को टहलने के लिए घर से बाहर निकले थे, इसी दौरान उनके दोनों बेटे कथित तौर पर कार से वहां पहुंचे और रास्ते में माता-पिता को रोक लिया। इसके बाद जमीन के सौदे को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।
पुलिस के मुताबिक, दोनों बेटे अपने पिता के उस फैसले से नाराज थे, जिसमें उन्होंने उनकी मां के नाम की जमीन बेचने का निर्णय लिया था। आरोप है कि दोनों बेटों ने माता-पिता से जमीन का सौदा वापस लेने की मांग की, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कथित तौर पर माता-पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। तुकाराम राउत ने इंदापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनके दोनों बेटों ने उन पर और उनकी पत्नी पर लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
pc- aaj tak





