Video Viral: ये क्या, अब ट्रेन में पंडित ने कराए पूजा पाठ....रेलवे ने दी पूरी सफाई तो सच आया सामने....वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा कीे ट्रेन के कई वीडियो वायरल होते रहते है। हाल ही में एक ट्रेन के फर्स्ट एसी केबिन को सुहागरात वाले कमरे की तरह सजाया गया था। अब एक और ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया है। वायरल वीडियो में एक चलती भारतीय ट्रेन के डिब्बे के अंदर बकायदा पंडित जी बैठकर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करते नजर आ रहे हैं। सफेद कपड़ों में कई श्रद्धालु भी इस पूजा में शामिल हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

क्या है पूरा मामला 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन कोच के फर्श पर एक पंडित जी बैठे हुए हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा करा रहे हैं। उनके आसपास कई लोग मौजूद हैं, जिनमें से ज्यादातर ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं और वे बड़े ध्यान से इस धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बने हुए हैं। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने रेलवे की सुरक्षा और नियमों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

रेलवे ने किया बड़ा खुलासा
जब इस वीडियो को लेकर बवाल बढ़ा, तो उत्तर रेलवे ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से इस मामले पर पूरी सफाई दी। रेलवे ने बताया कि यह कोई आम यात्री कोच नहीं था, बल्कि यह एक प्राइवेट सैलून कार थी जिसे एक प्राइवेट पार्टी ने आईआरसीटीसी के जरिए बुक किया था। सैलून कार असल में रेलवे के ऊंचे अधिकारियों और वीआईपी लोगों के लिए बनी बेहद आलीशान और प्राइवेट बोगी होती है। रेलवे ने बताया कि इस सैलून कार की बुकिंग 8 जुलाई को एडवांस पेमेंट देकर की गई थी। उत्तर रेलवे के मुताबिक, इस स्पेशल सैलून कार को बुक करने के लिए संबंधित पार्टी ने पूरे 3,08,580 रुपये का कमर्शियल भुगतान किया था।

pc- abp news