Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी आज, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि, बरसेगी श्री राम की कृपा
- byShiv
- 25 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी आज हैं और आज के ही दिन को विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है। विवाह पंचमी भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह का स्मरण दिवस है। इस दिन श्रीराम-सीता की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों को विशेष आशीर्वाद मिलता है और सभी प्रकार के संकट दूर होने लगते हैं। तो जानते हैं आज पूजा के लिए शुभ मुहूर्त।
विवाह पंचमी - शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11.52 मिनट से 12.35 मिनट तक
यह 43 मिनट का समय अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इसी दौरान पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्य करना फलदायी रहेगा।
राम-सीता विवाह अनुष्ठान का शुभ मुहूर्त
शाम 04.49 मिनट से शाम 06.33 मिनट तक
विवाह पंचमी - पूजा विधि
गंगाजल मिश्रित जल से स्नान करें।
घर के मंदिर में राम दरबार की तस्वीर स्थापित करें।
हाथ में जल लेकर संकल्प लें।
भगवान राम और माता सीता को चंदन, रोली, हल्दी, पीले या लाल फूल, तुलसी दल और मिठाई अर्पित करें।
श्री राम जय राम जय जय राम या 'ॐ नमो भगवते वासुदेवायश् का कम से कम 108 बार जाप करें।
शाम के समय घर के बाहर और मंदिर में घी के दीपक जलाएं।
पूजा के अंत में आरती करें और किसी भी भूल के लिए क्षमायाचना करें।
pc- jagran






