Vrindavan: यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 10 लोगों की डूबकर मौत, 7 थे एक ही परिवार के
- byShiv
- 11 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया, इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, मृतकों में एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सभी श्रद्धालु शुक्रवार सुबह ही लुधियाना और जगराओं से वृंदावन पहुंचे थे। हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालु लुधियाना और जगराओं के रहने वाले बताए गए हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
जाने क्या हुआ था
खबरों की माने तो गुरुवार 9 अप्रैल को जगराओं के श्री बांके बिहारी क्लब की ओर से दो बसों में करीब 130 श्रद्धालुओं को वृंदावन यात्रा के लिए ले जाया गया था। इनमें से करीब 90 श्रद्धालु जगराओं से थे, जबकि बाकी अन्य शहरों से शामिल हुए थे। यह चार दिन की धार्मिक यात्रा पर थे और बांके बिहारी दर्शन करने आए थे, लेकिन वृंदावन में युमना नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। कुल मौते 10 बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वृंदावन के केशी घाट के पास यमुना नदी में पर्यटकों से भरी नाव पोंटून पुल से टकराकर पलट गई थी। नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे जो नदी में गिर गए, जिनमें से 10 की मौत हो गई, जबकि 22 को बचा लिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि वृंदावन हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
pc- agniban.com






