Weather Update: राजस्थान में कल से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, आंधी के साथ बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट
- byShiv
- 17 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में दो दिन से जारी पश्चिमी विक्षोभ के असर से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट आई हैं और उसके साथ साथ सुबह के समय में लोगों को हल्की ठंड का भी अहसास हो रहा है। वहीं अब एक बार फिर से प्रदेश में नया विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। राजस्थान में 18 से 21 मार्च को एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा।
तापमान में आई गिरावट
पिछले 24 घंटों में कुछ भागों में मेघगर्जन, हल्की बारिश के प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। आज राज्य में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 18-21 मार्च के दौरान सक्रिय होने से कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज आंधी और बारिश होने की प्रबल संभावना है। 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश, शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
19 से 20 मार्च को बदलेगा मौसम
19-20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने और जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर में 34.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.2 डिग्री, अलवर में 31.4 डिग्री, जयपुर में 35.7 डिग्री, पिलानी में 34.6 डिग्री, सीकर में 33.0 डिग्री, कोटा में 38.0 डिग्री, चित्तौडगढ में तापमान दर्ज किया गया।
pc- zee news




