Weather Update:राजस्थान में कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, तापमान में आई गिरावट, आज भी कई जिलों मे अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों मे बारिश और ओले देखने को मिले है। भीषण गर्मी के बाद राज्य में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह से ठंडी हवाओं को दौर चल रहा हैं, जिसके कारण मार्च के महीने में भी लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। 

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से हो रही बारिश
रविवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में हल्की बारिश हुई। साथ ही हनुमानगढ़ में दिन में तेज धूप के बीच ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार,  16 और 17 मार्च को राज्यभर में मौसम मुख्यत, शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके बाद 19 और 20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में  आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।

बाड़मेर के बाद चितौडगढ़ में बढ़ा पारा 
इधर आधे प्रदेश में मौसम ठंडा हो रहा हैं तो वहीं राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंता बारां में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 मार्च को राज्यभर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि, 18 से 21 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कहीं-कहीं आंधी-तूफान, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।

pc- punjabkesari.in