Weather update: राजस्थान में लोगों को सर्दी से हल्की राहत, बढ़ेगा तापमान, इसके बाद बारिश फिर से बिगाड़ेगी...
- byShiv
- 17 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। दिन में खिलने वाली धूप से आसमान साफ नजर आ रहा है। शीतलहर से भी लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। अगले 48 घंटे के दौरान पारा चढ़ने के साथ ही ठंड का असर भी कम होना शुरू हो जाएगा। वहीं 19 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होगा और उसके कारण ही प्रदेश में 24 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है।
छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक, एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 17-18 जनवरी को राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, इसके साथ ही शीतलहर से भी राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 22 से 24 जनवरी के दौरान सक्रिय होने के आसार है। फिलहाल 20 जनवरी तक राज्य के किसी भी हिस्से में कोहरे या शीतलहर का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
जाने कहा कितना पारा
मौसम विभाग की माने तो माउंट आबू में भी अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। जबकि रात के तापमान में 20 डिग्री तक तक का अंतर नजर आ रहा है। राजधानी जयपुर में दिन में भी लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। जयपुर में अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।
pc- jagran




