Weather Update: राजस्थान में जारी रहेगी बारिश की गतिविधियां, आज हो सकती हैं यहां बारिश, कई जगहों पर लोगों को सता रही गर्मी
- byShiv
- 16 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश का मौसम एक बार फिर से सुस्त पड़ चुका है। ऐसे में लोगों को फिर से गर्मी सताने लगी है। धूप ऐसी पड़ रही हैं की लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में उदयपुर, कोटा, जोधपुर और अजमेर संभाग में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सर्वाधिक 88 मिलीमीटर बारिश उदयपुर के कोटड़ा में हुई है। मौसम विभाग की माने तो बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है।
क्या कह रहा मौसम विभाग
मौसम विज्ञानियों की माने तो पूर्वी राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के लोगों को 19 सितंबर के बाद से इस लगातार हो रही बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि तब से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी।
जारी किया गया अलर्ट
राजधानी जयपुर के मौसम में आज सुबह से ही बदलाव देखने को मिल रहा ह।. आसमान में काले बादलों का डेरा है और मौसम विभाग ने जयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, जयपुर और इसके आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। हाड़ौती अंचल के कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में भी बादलों की गर्जना और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
pc- amar ujala





