Weather Update: राजस्थान में बारिश और ओलो ने बढ़ाई ठंड, आज भी चेतावनी, कल से फिर बारिश के आसार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एब बार फिर से जाती सर्दी लौट आई है। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को बारिश देखने को मिली। राजधानी जयपुर में भी दिनभर बारिश का दौर चला और कई इलाकों में ओले भी गिरे। इस बारिश और ओलो के कारण एक बार फिर से प्रदेश में सर्दी लौट आई। मौसम विभाग ने आज भी चेतावनी जारी करते हुए राजस्थान के जयपुर और अजमेर सहित 26 से अधिक जिलों में अगले तीन घंटों तक मेघगर्जन और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

यहां हो सकती हैं बारिश
मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्टश्जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली और अलवर जैसे जिलों में 40 किमी घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है, जबकि सीकर, टोंक और उदयपुर सहित 17 अन्य जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। 

20 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम
बुधवार को धौलपुर. जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली और सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए। दोपहर तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

pc- parbhat khabar