Weather Update: राजस्थान में आज कई जिलों में हो सकती हैं बारिश, 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून की विदाई नजदीक है। एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 18 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

क्या कह रहा मौसम विभाग
मौसम विभाग की माने तो आईएमडी ने 18 सितंबर के लिए प्रदेश के किसी भी जिले में विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। सभी 41 जिलों को ग्रीन श्रेणी यानी नो वार्निंग में रखा गया है, इस बीच, मानसून की विदाई की प्रक्रिया भी शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 19 सितंबर के आसपास बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मानसून विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो 18 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के पांच संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इनमें जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग शामिल हैं। इन क्षेत्रों में स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण बादल छाने, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। 18-19 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

pc-etv bharat