Weather update: राजस्थान में मई जैसी गर्मी पड़ रही मार्च में, तापमान 40 डिग्री पार, चल रही हीटवेव

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में गर्मी एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ने की और हैं, अभी मार्च के महीने में ही तापमान 40 डिग्री को पार कर गया हैं जो सामान्य से बहुत अधिक है। यह तापमान अप्रैल के महीने में पहुंचता हैं, लेकिन इस बार गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। पिछले चार दिन से लगातार राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच है जो सामान्य से 4 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

हीटवेव का दौर हुआ शुरू
मौसम विभाग की माने तो बुधवार को राज्य के पश्चिमी जिलों में हीटवेव का असर रहा। यहां जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के इलाकों में दोपहर में लू चली, यहां अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार,12 मार्च को तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को मौसम शुष्क रहा, पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम हीटवेव चली,  बीते 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान पाली में 09.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

14-15 मार्च को आंधी - बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। गुरुवार को श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ सहित उत्तरी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही 14-15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश होने के साथ तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

pc- gnttv.com