Weather Update: राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी, लू के थपेड़ों से लोग हुए परेशान, आज कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
- byShiv
- 28 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी हैं, सुबह के 8 बजे ही ऐसा लगने लगता हैं जैसे आसामान से अंगारे बरस रहे है। हालांकि सोमवार को पूरे दिन तेज गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाए रखा। लेकिन शाम होते होते मौसम बदलना और कई जगहों पर आंधी के साथ फुआरे पड़ी। जहां भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है, वहीं कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है।
आज भी अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज भी कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ में बारिश और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी और लू की मार के बाद शाम को मौसम में बदलाव हुआ। तेज आंधी, बारिश के साथ ओले गिरे। वेस्टर्न डिस्टर्बेस के असर से हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर में बारिश के साथ ओले गिरे। इसके अलावा चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ समेत इनके आसपास के एरिया में घने बादल छाने के साथ धूलभर हवा चली और कहीं-कहीं देर शाम बारिश हुई।
भीषण लू और गर्मी का असर
पिछले 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिला। जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ के साथ-साथ जयपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय तेज लू चली। जैसलमेर में सोमवार को भीषण गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया। अप्रैल महीने में पहली बार यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आज 28 अप्रैल को प्रदेश के 11 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 2 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।
pc- jansatta






