Weather update: राजस्थान में होली पर पड़ेगी गर्मी,बढ़ेगा 2 से 3 डिग्री तापमान, अभी पहुंचा 36 डिग्री के पार
- byShiv
- 28 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस समय मौसम बदल रहा हैं, गर्मियों का दौर शुरू हो चुका हैं और दिन में धूप लोगों को अभी से परेशान करने लगी है। 5 मिनट के लिए भी लोगों का धूप में खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। वही मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और मार्च के प्रथम सप्ताह में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना जताई है। होली से पहले ही मौसम पूरी तरह से बदल गया है।
प्रदेश में तापमान 36.5 डिग्री के पार
प्रदेश में फरवरी के महीने में ही गर्मी का आकलन आप बाड़मेर में 36.5 डिग्री से लगा सकते है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री (सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। आगामी 2-3 दिन तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने के बाद 3 मार्च से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, 28 फरवरी से 2 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप का असर ज्यादा महसूस होगा। अधकितम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सयिस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से अधिक रहेगा। ऐसे में माना रहा हैं कि इस बार होली पर भी अच्छी खासी गर्मी रहने वाली है।
pc- hindustan






