Weather Update: राजस्थान में अभी करना होगा बारिश का इंतजार, आने वाले 2 से 3 दिनों में बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी
- byShiv
- 19 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून सुस्त हो गया है। लोगों का इंतजार पहले ही कॉफी हो गया था, फिर बिच में बारिश हुई और अब फिर से मानसून धीमा पड़ चुका है। मौसम विभाग जयपुर केंद्र की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है।
कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो जयपुर में बीते दिन अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में आगामी 20 से 23 अगस्त के दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती है। अलवर और करौली जिलों में मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अलवर में 19 अगस्त से 22 अगस्त के दौरान लगातार मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। करौली में भी 19 और 20 अगस्त को तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने का अलर्ट है, जबकि 21 व 22 अगस्त को करौली और धौलपुर क्षेत्र में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
यहां कैसा हैं हाल
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में अगले 4 से 5 दिनों तक मानसून कमजोर स्थिति में रहेगा। ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। श्रीगंगानगर में तापमान लगातार बढ़त पर है, जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
pc-amar ujala





