Weather Update: राजस्थान में गर्मी का सितम, पारा पहुंचा 43.4 डिग्री, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, आंधी बारिश की चेतावनी

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान में मौसम लगातार बदला बदल रहा हैं, कई भीषण गर्मी तो कही पर आंधी बारिश का दौर चालू है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 43.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। जैसलमेर में 42.6 डिग्री, बाड़मेर में 42.0, फलौदी में 41.8 और बीकानेर में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

चल रही हीटवेव
वहीं मौसम विभाग की माने तो दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर जिलों में कहीं-कहीं हीटवेव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहाँ अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने जयपुर के लिए अगले 24 घंटों का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के मेल से आगामी 3-4 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां जारी रहेंगी। 2 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे बीकानेर और जोधपुर संभाग में आंधी की तीव्रता और बढ़ने के आसार हैं।

pc- khabargaon.com