Weather Update: राजस्थान में गर्मी से हाल बेहाल, तापमान पहुंचा 44 डिग्री के पार, हीटवेव का अलर्ट जारी, विक्षोभ हो रहा एक्टिव
- byShiv
- 25 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी हैं, लोगों को तेज धूप और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। अभी मई, जून की गर्मी तो लोगों का हाल बेहाल करने वाली है। मौसम केंद्र जयपुर की माने तो पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान का बाड़मेर जिला 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है। राजधानी जयपुर की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है, जहाँ अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है।
चेतावनी की जारी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 48 से 72 घंटों में राज्य के पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भीषण हीटवेव चलने की प्रबल संभावना है। खासकर अलवर जैसे जिलों के लिए 25 और 26 अप्रैल को ‘ऊष्ण लहर’ का विशेष अलर्ट जारी किया गया है, भीषण गर्मी के बीच एक नया मौसमी तंत्र सक्रिय होने जा रहा है।
विक्षोभ हो रहा एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 अप्रैल से राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभाव दिखाना शुरू करेगा। इसके प्रभाव से 26 अप्रैल को बीकानेर संभाग के जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, इस विक्षोभ का मुख्य असर 27 और 28 अप्रैल को दिखाई देगा। इन दो दिनों के दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभागों के साथ-साथ बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
pc- aaj tak





