Weather Update: राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 38 डिग्री के पार, नवंबर में बढ़ा सर्दी का इंतजार, 15 तारीख से बदल सकता हैं मौसम
- byShiv
- 09 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी मौसम का मिजाज बदला नहीं है। अभी प्रदेश के कई जिले हैं जहां लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 9 नवंबर को कहीं भी बारिश होने का अनुमान नहीं है, आज मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कैसा रहेगा का आगे का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 9 से 15 नवंबर तक राजस्थान के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश को लेकर फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से सर्दी का अहसास बढ़ सकता है। प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।
15 नवंबर के बाद बदल सकता हैं मौसम
राजस्थान में मौसम का मिजाज 15 नवंबर की देर रात से बदलने के संकेत मिल रहे हैं. शुरुआती पूर्वानुमान के अनुसार 16 और 17 नवंबर के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बन सकती है। इसका असर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर और झुंझुनूं सहित आसपास के इलाकों में देखने को मिल सकता है। वहीं जयपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी 17 और 18 नवंबर के दौरान बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।
pc- etv bharat





