Weather update: राजस्थान में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, 25 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। लोगों को अभी से ही हीटवेव का कहर झेलना पड़ रहा है। दिन की धूप इतनी तेज हैं की लोगों को घरों से निकल पाना मुश्किल हो रहा हैं और लोग अभी से छाव ढूंढ़ते नजर आते है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाओं के प्रभाव से पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। गर्मी का सबसे ज्यादा प्रभाव प्रदेश के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और चितौड़गढ़ में नजर आ रहा है।  

अलर्ट जारी
मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो आज के लिए प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के 25 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से आज राजधानी जयपुर के साथ ही प्रदेश के  जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जालोर, पाली, सिरोही, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां में हीटवेव की संभावना जताई गई है। 

तापमान में बढ़ोतरी जारी
मौसम विभाग की माने तो रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर एवं फतेहपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी जयपुर में 37.1 डिग्री, सीकर में 36.0 डिग्री, कोटा में 36.7 डिग्री, डबोक में 36.3 डिग्री, बाड़मेर में 40.0 डिग्री, जैसलमेर में 39.2 डिग्री, जोधपुर में 38.8 डिग्री, माउंट आबू में 29.9 डिग्री, अजमेर में 37.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 36.0 डिग्री, अलवर में 36.2 डिग्री, बीकानेर में 39.4 डिग्री तापमान रहा।

pc- bhaskar