Weather Update: राजस्थान के फतेहपुर में पारा -2 डिग्री, कड़ाके की ठंड जारी, मकर संक्रांति तक कोल्ड-डे की रहेगी स्थिति
- byShiv
- 12 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर बरकरार हैं, लोगों का सर्दी के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर ने धूजणी छुड़ा रखी है। लगातार चल रही शीतलहर के कारण गलन भरी सर्दी और तापमान में गिरावट भी लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को रेगिस्तानी जिले जैसलमेर के कई एरिया में सुबह बर्फ जमी नजर आई। माउंट आबू और शेखावाटी के कई इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री से नीचे चला गया है।
जमी बरफ की परत
कड़ाके की सर्दी के साथ सीकर, झुंझुनूं, नागौर सहित कई जिलों में रविवार सुबह भी घना कोहरा रहा, जैसलमेर के रामगढ़ और चांधन में भी रविवार सुबह बर्फ जमी नजर आई। उदयपुर में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने राजस्थान में मकर संक्रांति तक कोल्ड-डे की स्थिति रहने का अनुमान जताया है और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट होने अनुमान जताया है।
शीतलहर का प्रकोप जारी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अधिकाश शहरों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान की बात करें तो तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान प्रतापगढ़ में 24.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में -2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
pc- etv bharat






