Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगा बारिश का इंतजार, 20 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम, जाने आज कहा बरस सकते हैं मेघ
- byShiv
- 16 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान लोगो को भयंकर गर्मी सता रही हैं, जहां जुलाई में और सालों अब तक अच्छी बारिश हो जाती थी अबकी बार इंतजार करवा रही है। उमस लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच एक अच्छी खबर हैं और वो ये की कमजोर पड़े मानसून के बीच अब मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है, आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, 16 जुलाई से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि अगले 6-7 दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
क्या कह रहा मौसम विभाग
जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों के साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं और अलवर जैसे जिलों में भी आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल व्यापक और भारी बारिश के संकेत नहीं हैं, लेकिन 20 जुलाई के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी बीच उत्तर गुजरात और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण तथा 19 जुलाई से सक्रिय होने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकता है।
आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई को उदयपुर संभाग, जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों तथा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में भी कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार यदि बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया मौसम तंत्र मध्य भारत की ओर बढ़ता है, तो 20 जुलाई के बाद राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है।
pc- shinetoday.page






