Weather Update: राजस्थान के 11 जिलों में आज भयंकर आंधी बारिश की चेतावनी, गिर सकते हैं ओले, अलर्ट किया जारी
- byShiv
- 01 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा हैं, दो दिन से प्रदेश के कई जिलों में आंधी बारिश के साथ ओला का दौर चला, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसी के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राज्य के अधिकांश पूर्वी और कुछ पश्चिमी हिस्सों में आज मौसम के गंभीर रहने की चेतावनी जारी की है।
अलर्ट किया जारी
विभाग ने विशेष रूप से जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दोपहर बाद 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने, धूलभरी आंधी आने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।
आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट
वहीं लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति से राज्य को फिलहाल बड़ी राहत मिली है, क्योंकि राज्य के अधिकांश भागों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो अभी आंधी-बारिश का दौर थमेगा नहीं और आगामी कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। वाहन चालकों को भी दृश्यता कम होने की स्थिति में सड़कों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
pc- navbharat






