Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम, आज बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले, कल तक रहेगा असर
- byShiv
- 19 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, इसके चलते प्रदेश के मौसम के बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 मार्च से मौसम में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला है। बुधवार शाम को भी कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जयपुर में भी धूलभरी आंधी चली। आज सुबह से जयपुर में बादल छाए हुए हैं।
रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 से 20 मार्च तक जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, इसके असर से आगामी दो-तीन दिन कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी-बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।
19 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी, बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। 20 मार्च को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।
pc- tv9





