Weather update: राजस्थान में मौसम बना शुष्क, लेकिन सुबह शाम सता रही लोगाें को गुलाबी सर्दी, जाने कैसा रहेगा दिवाली पर मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में गुलाबी सर्दी का दौर शुरू हो चुका हैं, सुबह और शाम लोगों को सर्दी पेरशान कर रही है। ग्रामीण इलाकों मंे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि दिन में अभी भी धून का असर दिखाई दे रहा है और लोगों को धूप सता रही है। लेकिन सुबह शाम की सर्दी जोर पकड़ रही है। 

जयपुर के तापमान में आई गिरावट
इसके साथ ही राजधानी जयपुर के साथ कई जिलों की न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है, जिससे मौसम में ठंडक का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 30 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की आशंका है और राज्य के किसी भी इलाके में बादलों की आवाजाही या बारिश की संभावन नहीं है। मौसम विभाग की माने तो तापमान में उतार चढ़ाव जरूर देखने को मिलेगा। जिसके चलते सर्दी का एहसास हो सकता है।

नवंबर के मध्य पड़ सकती हैं तेज सर्दी
मौसम विभाग की माने  तो प्रदेश में दिवाली के बाद यानी नवंबर महीने के मध्य में तेज ठंड का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन राज्य का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया। आज 30 अक्टूबर के मौसम को लेकर विभाग का कहना है कि आज पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है।

pc- peoplesupdate.com