Weather Update: राजस्थान में 14 नंवबर में से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, तापमान गिरने से बढ़ेगी सर्दी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नवंबर का आधा महीना बीतने के साथ मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। सुबह शाम की सर्दी तो पड़ रही हैं लेकिन दिन में धूप अभी भी लोगों को सता रही है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन अगले 24 से 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 14 नवंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है।
हो सकती हैं हल्की बारिश

मौसम विभाग की माने तो नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। विक्षोभ के सक्रिय होने से 14 और 15 नवंबर को राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के जिला स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार 14 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान के पांच जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और फलोदी में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 15 नवंबर को भी कुछ इलाकों में बना रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

pc- jansatta