Weather Update: राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, फिर से एक्टिव हो सकता हैं मानसून, बारिश का दौर होगा शुरू
- byShiv
- 11 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो मानसून की गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिल रहे है। प्रदेश में फिलहाल मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने नए कम दबाव के क्षेत्र और बदलते हवाओं के रुख से 11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
यहां हो सकती हैं बारिश
मौसम विभाग की माने तो 11 सितंबर को भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है। इसके बाद 12 से 16 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। खासकर 13 और 14 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग तथा आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने के संकेत हैं।
क्या बता रहा मौसम विभाग
आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में 10 सितंबर को नया कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में नमी बढ़ने की संभावना है, 11 सितंबर को अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़ और सवाई माधोपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की गतिविधि हो सकती है। कुछ स्थानों पर बारिश भी होने की संभावना है। जयपुर, टोंक, सीकर और आसपास के क्षेत्रों में भी दोपहर बाद बादल बनने तथा कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत हैं।
pc- aaj tak






