Weather Update: राजस्थान में 24 घंटे में बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश केे आसार

इंटरानेट डेस्क। राजस्थान में भीषण गर्मी से लोगों को राहत हैं, प्रदेश में लगभग एक सप्ताह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि प्रदेश के कुछ एक जिले अभी भी गर्मी की मार झेल रहे है। कई जिलों में शाम होते ही मौसम बदल जाता हैं और आंधी के साथ साथ बारिश देखने को मिलती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो आगामी 24 घंटों के भीतर राजस्थान के कई प्रमुख जिलों में तेज आंधी-तूफान और मेघगर्जन के साथ झमाझम बारिश होने के पूरे आसार हैं।

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
राजधानी जयपुर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले 24 घंटों का विशेष स्थानीय अलर्ट जारी किया है.।जयपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी के मुताबिक जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही शहर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की पूरी संभावना हैं मौसम विभाग ने राजधानी में मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश अलर्ट जारी किया है।

यहां बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग की माने तो अजमेर जिले में भी मौसम के तेवर पूरी तरह बदले हुए नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में अजमेर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। मौसम का यह बदलाव राज्य में उत्तर से लेकर दक्षिण तक साफ देखा जा रहा है। उत्तरी राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

pc - aaj tak